Top Ads

BGMI 1.5.0 APK डाउनलोड लिंक है फर्जी, हैक हो सकता है आपका अकाउंट


PUBG MOBILE के लिए 1.5.0 IGNITION अपडेट आज यानि 9 जुलाई को रोल आउट हुआ है। PUBG MOBILE के इस बड़े अपडेट के बाद BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA (BGMI) के फैन्स को इसके भी 1.5 अपडेट का इंतजार है। PUBG MOBILE के इस नए अपडेट के साथ गेम में कई नए फीचर्स, नया गेम मोड, नए वैपन्स आदि जुड़े हैं।
   
PUBG Mobile के लिए 1.5.0 IGNITION अपडेट आज यानि 9 जुलाई को रोल आउट हुआ है। PUBG Mobile के इस बड़े अपडेट के बाद Battlegrounds Mobile India (BGMI) के फैन्स को इसके भी 1.5 अपडेट का इंतजार है। PUBG Mobile के इस नए अपडेट के साथ गेम में कई नए फीचर्स, नया गेम मोड, नए वैपन्स आदि जुड़े हैं।

भारतीय प्लेयर्स भी PUBG Mobile के देसी वर्जन BGMI के 1.4 अपडेट को खेल रहे हैं। 2 जुलाई को गेम लॉन्च होने के बाद इसकी लोकप्रियता काफी बढ़ी है। इस गेम को लाखों प्लेयर्स ने महज कुछ दिनों में ही डाउनलोड कर लिया है। 

गेम की लोकप्रियता का अंदाजा इस प्रकार लगाया जा सकता है कि गेम डेवलपर Krafton ने इसके लिए लॉन्च पार्टी आयोजित की है। इस लॉन्च पार्टी में खेले गए टूर्नामेंट को 575K दर्शकों ने लाइव देखा है। हालांकि, इस गेम को फिलहाल केवल Android यूजर्स के लिए ही लॉन्च किया गया है। iOS या iPhone यूजर्स को गेम के लॉन्च होने का अभी भी इंतजार है। Also Read - Krafton 15 जुलाई को Battlegrounds Mobile India esports टूर्नामेंट की करेगा घोषणा

फर्जी APK लिंक हो रहे हैं शेयर
पिछले कुछ दिनों से ये खबरें सामने आ रही थी कि जल्द ही Battlegrounds Mobile India के लिए भी 1.5 अपडेट रोल आउट किया जाएगा, लेकिन Krafton ने इसके अपडेट को अभी रोल आउट नहीं किया है, जिसको लेकर गेम के फैन्स निराश भी होंगे। कई वेबसाइट पर BGMI 1.5 APK के नाम से फर्जी लिंक प्रमोट किए जा रहे हैं। वेबसाइट ही नहीं, कई Youtube चैनल्स पर भी Battlegrounds Mobile India के फर्जी 1.5 अपडेट के बारे में जानकारी शेयर की जा रही है।


बता दें कि गेमिंग कंपनी Krafton ने BGMI 1.5 अपडेट से जुड़ी कोई जानकारी आधिकारिक तौर पर शेयर नहीं की है। ऐसे में जो प्लेयर्स इस गेम के 1.5 अपडेट के APK लिंक डाउनलोड कर रहे हैं उनका अकाउंट हैक हो सकता है और निजी जानकारियां लीक हो सकती है। साथ ही, इन-गेम करेंसी, आइटम्स आदि भी चोरी किए जा सकते हैं। गेम के अपडेट के लिए कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया चैनल और वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Post a Comment

0 Comments